अनियंत्रित बाइक से गिर कर युवक जख्मी!
सिवान (बिहार): सिसवन माझी मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से एक व्यक्ति हुए घायल। सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन मांझी मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित बाइक की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के रहने वाले मंटू कुमार के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उन्हें निजी डॉक्टर के क्लीनिक में भर्ती कराया, गया जहां पर उनकी मरहम पट्टी की गई।
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा सिवान मुख्य सड़क पर अपने ही बाइक से गिरकर बाइक सवार हुआ घायल। हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के हसनपुरा सिवान मुख्य सड़क पर अपने ही बाइक से गिरकर एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल बाइक सवार की पहचान हसनपुरा के रहने वाले मुमताज अली के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उसे निजी डॉक्टरों का अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी मरहम पट्टी की गई।