आपसी विवाद में हुई मारपीट, 4 लोग घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया है। घायल कचनार निवासी जयराम राय के पुत्र भोला कुमार राय है। पीड़ित ने इसकी सूचना थाने को दी है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। पूछताछ के बाद प्राथमिकी की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं इसी थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम मुड़ा गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलो में स्थानीय निवासी बबन साह, लालसा देवी, रितेश कुमार साह शामिल है। घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।