आपसी विवाद में मारपीट! पति - पत्नी, पुत्र के साथ चार अन्य घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के भागर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में पति-पत्नी और पुत्र घायल हो गए। घायलों में भागर निवासी बालेश्वर राम का पुत्र प्रभुनाथ राम, उसकी पत्नी अनीता देवी व पुत्र सत्येंद्र कुमार राम शामिल है। सभी घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।
वहीं सिसवन गांव में आपसी विवाद में.हुईं मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलो में सिसवन निवासी चंदन राम का पुत्र राजेंद्र राम, राजेंद्र राम की पत्नी दुलारी देवी, राजेंद्र राम का पुत्र विकेश कुमार व गौतम राम की पत्नी गोरिया देवी शामिल है। सभी घायलो का इलाज अस्पताल में कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।