किसका कसूर? गांव से लड़का लड़की फरार! 7 नामजद!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी पटया मांझी का पुत्र और शिवजी मांझी की पुत्री के फरार होने का मामला प्रकाश में आया हैं। थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि पीड़िता द्वारा दिए आवेदन बतया गया है उनकी 23 वर्षीय पुत्री गायब हो गई है। इस घटना में उसी गांव के सात लोगो को आरोपी बनाया गया हैं। थाना कांड 174/24 के तहत उक्त गांव निवासी मिथुन राजभर, रौशन राजभर, भोला राजभर, बुलेट राजभर, विरबहादूर राजभर, गिरजा देवी और कांति देवी को नामजद किया गया है। इस घटना की जांच और छापामारी को लेकर टीम गठीत कर दी गई है।