माँझी में मतदान के पश्चात लोगो ने दिया अपना रुझान!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: महाराजगंज संसदीय क्षेत्र के लिए माँझी प्रखण्ड में आज शनिवार को मतदान कार्य शांति पूर्ण संपन्न हो गया। वहीं मतदान के पश्चात लोगों के अलग अलग रुझान सामने आने लगे है। प्रखण्ड क्षेत्र के ताजपुर में जदयू नेता विजय सिंह, जितेंद्र सिंह और बिट्टू कुमार सिंह ने अपना रुझान बताते हुए कहा कि महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह इस बार चार लाख से अधिक मतों से विजयी होगे। केंद्र में मोदी की सरकार एक बार फिर से बनना तय हो गया है। मतदान के समय पुलिस प्रशासन द्वारा चौकसी बरतने के लिए भी सभी ने धन्यवाद दिया। इस मौके पर दारा सिंह, श्री राम सिंह, मनोज सिंह आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।