सिवान: कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न!
सिवान (बिहार): सिसवन में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कार्य संपन्न हुआ। सिसवन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर आज मतदान कराए गए। वहीं प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच सिसवन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर मतदान का कार्य शुरू कर दिया गया था। सिसवन प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में 9:00 तक 15% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग। वहीं शाम 5:00 बजे तक 47% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग। वही बहुत से मतदान केंद्र पर देर शाम तक अपना अपना मत देने को लेकर मतदाता लाइन में खड़े दिखे।
हसनपुरा प्रखंड में 10:00 तक 20% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर आज मतदान कराए गए। वहीं हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के कई बूथ पर दिन के 10:00 बजे तक 20% से ज्यादा मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया गया था।
रघुनाथपुर प्रखंड के कई बूथ पर भारी सुरक्षा के बीच मतदान कार्य शुरू किया गया। रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर आज मतदान कार्य शुरू हो गया था। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कार्य शुरू कराया गया। प्रशासन द्वारा मतदान कार्य शांतिपूर्ण कराने को लेकर पुलिस बल के साथ कई अधिकारियों की तैनाती की गई थी।