बाइक दुर्घटना में तीन लोग घायल!

///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के सीवान सिसवन मुख्य मार्ग पर बाइक की दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में रामपुर गांव के रामेश्वर शाह का पुत्र लच्छन देव साह, गंगपुर सिसवन के दिलीप साह की पत्नी अंजू देवी व उसकी सात बर्षीय पुत्री सलोनी कुमारी शामिल है। घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।