आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन महिलाएं घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव के आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान ग्यासपुर गाँव निवासी श्रीराम यादव की पत्नी रीता देवी हैं। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पीड़ित ने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।
वहीं सिसवन थाना क्षेत्र के घुरघाट गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में मां बेटी घायल हो गई। घायलों में घूरघाट गाँव निवासी बलभद्र यादव की पत्नी हीरामती देवी व उसकी विवाहिता पुत्री किशुनबारी गांव के वीर बहादुर यादव की पत्नी फूल कुमारी है। सभी घायलों को सिसवन की रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा मरहम पट्टी की गई।