रहस्यमई तरीके से लापता युवक का आखिरकार मिला शव, इलाके में फैली सनसनी!
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: कटिहार फलका थाना क्षेत्र के श्रीकोल गांव में नीरा उतारने गए साजन चौधरी रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे। तीन दिनों तक घर वाले और पुलिस तलाश में जुटी रही। डॉग स्क्वाड की टीम की भी मदद ली गई। लेकिन लापता साजन चौधरी की कुछ पता नहीं चला। इस मामले में पुलिस ने श्रीकोल गांव के आदिवासी टोला से दो लोगों को हिरासत में लिया था, जिससे सख्ती से पूछताछ के दौरान अपना गुनाह कबूलते हुए यह स्वीकार किया कि मघेली खेत में शव को दफनाया है। पुलिस ने आला अधिकारियों के साथ दफन शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। दहार मार कर परिजन रो रहे है। इधर कटिहार पुलिस के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले का खुलासा करते हुए उन्होंने बताया कि प्रेम प्रसंग
में साजन चौधरी की हत्या हुई थी। आदिवासी समुदाय से जुड़ी एक महिला के साथ उनका अवैध संबंध था। इसके बारे में महिला के पुत्र महेंद्र मरांडी को पता था और उनके द्वारा उनकी हत्या की साजिश रची गई। महिला के पुत्र ने अपने साथियों के साथ अज्ञात नंबर से फोन कर साजन चौधरी को बुलाया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके पश्चात एक मकई के खेत में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया गया। इस मामले में महिला के पुत्र के साथ प्रेमलाल मरांडी को भी गिरफ्तार किया गया है। साथ ही इस घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है।