सारण के जेपी सिंह बने शिमला के नए आईजी!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी के टेघड़ा गाँव निवासी जेपी सिंह ने पुनः एक बार सारण जिले का नाम रौशन किया है। 2000 बैच के आईपीएस अधिकारी, जय प्रकाश सिंह को हिमाचल सरकार ने शिमला का नया आईजी पुलिस नियुक्त किया है। श्री सिंह पटना विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में स्नातक तथा उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद से पुलिस प्रबंधन में स्नातकोत्तर हैं। आईआईएम, लखनऊ तथा कैंब्रिज विश्वविद्यालय, इंग्लैंड से भी उन्होंने उच्च शिक्षा ग्रहण की है।पिछले करीब 24-25 वर्षों में हिमाचल प्रदेश पुलिस से लेकर भारत सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर उन्होंने सफलतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन किया हैं।
भारतीय पुलिस सेवा में आने से पूर्व वे भारतीय सेना में अल्पकालीन अधिकारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। इस दौरान (1988-94) आतंकवाद प्रभावित पंजाब और जम्मू व काश्मीर में सैन्य अधिकारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।
जेपी सिंह का एक साधारण किसान परिवार से निकलकर यहाँ तक का सफर काफी संघर्ष पूर्ण रहा है। परन्तु आज वे अपने क्षेत्र समाज और खासकर युवाओं के लिए वे प्रेरणास्रोत हैं। इनकी उपलब्धियों पर सारण वासी गर्व करते है।