आपसी विवाद में मारपीट, महिला पुरुष दोनों घायल!
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के गंगपुर सिसवन टोला इसोपुर में पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट की घटना में छह लोग घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी हीरामुनी देवी, दीपक कुमार राम व राकेश कुमार राम, बबीता देवी के आलावा अमर कुमार राम व पूजा देवी शामिल है। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
सिसवन (सिवान): सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र के मुबारपुर गाँव मे हुई आपसी विवाद में मारपीट की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गए। घायल में मुबारकपुर गांव के धनंजय माली शामिल हैं। घायल का इलाज सिसवन के रेफरल अस्पताल में कराया गया।