आकाश प्रसाद सिंह ही महाराजगंज से होंगे विजयी!: राहुल मिश्रा
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: महाराजगंज लोकसभा चुनाव क्षेत्र सहित पूरे देश में अबकी बार महागठबंधन के पक्ष में लहर चल रही है। एक महीने से लगातार चुनाव प्रचार कर रहे पूर्व मंत्री प्रो.रवीन्द्र नाथ मिश्रा के सुपुत्र व युवा कांग्रेस नेता राहुल मिश्रा ने शनिवार को माँझी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि महाराजगंज लोक सभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी आकाश प्रसाद सिंह को लोग अबकी बार अपना प्रतिनिधि चुनने का मन बना चुके हैं। इस क्षेत्र में बदलाव की आंधी चल रही है। उन्होंने भाजपा के वर्तमान सांसद पर निशाना साधते हुए कहा कि यहाँ हर नौजवान, किसान व मजदूर वर्ग के लोग उनके कार्यकलाप से दुखी हैं तथा भारतीय जनता पार्टी की हर बातें झूठी हैं। सरकार ने लोगों को जो सपने दिखाए वो सभी आज भी अधूरे हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार केन्द्र में इण्डिया गठबंधन की ही सरकार बनेगी। श्री मिश्रा ने कहा कि इस बार दो विचारधारा के बीच चुनाव हो रहा है। इण्डिया गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की दुहाई कर रहा है। बेरोजगारी, महंगाई, भागीदारी ये सभी गठबन्धन के मुद्दे हैं। उन्होंने महाराजगंज के विधायक विजय शंकर दुबे को इंगित कर कहा कि वे मेरे गारजीयन तुल्य है। कांग्रेस पार्टी के लोगों ने उन्हें भरपूर मान सम्मान दिया है। अभी से भी निष्ठा के साथ लग कर पार्टी हित में काम करने की उनको सलाह दी। मौके पर पूर्व प्रमुख अखिलेश्वर मिश्रा, नरेन्द्र मिश्रा, मुखिया प्रतिनिधि शैलेश्वर मिश्रा तथा अशोक मिश्रा समेत दर्जनों अन्य लोग उपस्थित थे।