अब नही रहे नाल वादक कृष्णा यादव! क्षेत्र में शोक!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: जिले के माँझी प्रखण्ड के गोबरही टोला निवासी व प्रसिद्ध नाल वादक कृष्णा यादव अब नही रहे। कल शुक्रवार की शाम हृदय गति रुक जाने से उनकी असामयिक मृत्यु हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वे करीब पचास वर्ष के थे। खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वहीं क्षेत्र के सैकड़ो गणमान्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त कर मृत आत्मा को शांति के लिए प्रार्थना किया।
स्वर्गीय कृष्णा यादव शिवनाथ यादव के बड़े पुत्र थे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में वे सक्रिय भूमिका निभाते थे। इनके चाचा द्वारिका यादव भी नाल वादन में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके थे। कुछ दिन पहले ही एक कार्यक्रम में उनकी भी हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हो चुकी है। वहीं उनके जाने से समाज को एक अपूर्णीय क्षति पहुंची हैं। वे अपने पीछे अपनी पत्नी के साथ अविवाहित दो पुत्री व एक पुत्र को छोड़ गए हैं। शनिवार को क्षेत्र के डुमाईगढ़ घट पर उनका दाह संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र बिट्टू कुमार यादव ने दिया। शोक संवदेना व्यक्त करने में मुख्य रूप से शिक्षक बी के भारतीय, वीर बहादुर यादव, पत्रकार वीरेश सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष राम नारायण सिंह, अशोक सिंह, दिनेश यादव, उमेश सिंह उर्फ भुवर सिंह, अजय सिंह, रिंकू कुमार सिंह आदि समेत सैकड़ों गणमान्य लोग मौजदू रहे।