मतदाताओं को ऐसे भी किया जा रहा है जागरूक!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन में दीवारों पर स्लोगन लिखकर मतदान करने के लिए लोगों को किया जा रहा है जागरूक। सिसवन प्रखंड क्षेत्र के सिसवन में लोकसभा चुनाव को देखते हुए मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जीविका दिदिओ द्वारा दीवारों पर स्लोगन लिखकर मतदान करने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इस संबंध में बीसीओ रियाज अहमद द्वारा जानकारी दी गई।
रघुनाथपुर (सिवान): रघुनाथपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जागरूक। लोकसभा चुनाव को देखते हुए रघुनाथपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक किया गया।