एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में मोदी के हाथों को मजबूत करने की उठी मांग!
सिवान (बिहार): रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के जमनपुरा जटहवा बाबा परिसर में शुक्रवार को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ता। इस कार्यक्रम के सभापति जदयू मंडल अध्यक्ष कृष्णा सिंह पटेल और मंच संचालक भाजपा मंडल चुनाव प्रभारी शर्मानन्द राम के आग्रह पर पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह और वर्तमान जिलाध्यक्ष संजय पान्डेय ने विधिवत् दीप प्रज्वलित कर उद्दघाटन किया। मंचासीन एनडीए नेतागण को पुष्पमाला और अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि मंचासीन एनडीए नेतागण भिखारी है। इस महापर्व में जनता दरबार में भिख के रूप में एक एक मत की मांग करते है। इस मत से प्रदेश में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत की जायेगी।