पारिवारिक कलह में महिला ने खुद को किया खत्म!
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: पारिवारिक कलह में एक महिला ने जहर खा लिया। झोलाछाप डॉक्टरों के इलाज से महिला की हुई मौत।दरअसल कटिहार के प्राणपुर थाना क्षेत्र के धबोल गांव निवासी रोहित कुमार यादव की पत्नी रूबी देवी रोज-रोज के पारिवारिक कलह से तंग होकर जहर खा ली। जहर खाने के बाद महिला की हालत काफी बिगड़ गई। इधर महिला के द्वारा जहर खाने के बाद पति और ससुराल पक्ष के लोग काफी डर गए। उसे अस्पताल ना ले जाकर गांव के ही झोलाछाप डॉक्टरों से उसका घर में ही इलाज करवाया गया, जहां इलाज में लापरवाही बरतने के कारण महिला की मौत हो गई। वही घटना की जानकारी आसपास के लोगों को पता चली और इसकी सूचना मृतका के मायके वालों को दी गई। सूचना मिलते ही मायके वाले घटनास्थल पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। वहीं मायके वालों के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। अब घटना के अनुसंधान में पुलिस जुट गई है।