डॉ सत्येंद्र यादव व राकेश कुमार राय के नेतृत्व में आकाश कुमार सिंह का हुआ भव्य स्वागत!
बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ नुक्कड़ सभा!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: आसन्न लोक सभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी सह महागठबंधन के उम्मीदवार आकाश कुमार सिंह ने बुधवार को दाउदपुर समेत अन्य स्थानों पर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान घटक दल के नेता सह माँझी विधायक डॉ सत्येंद्र यादव व उप प्रमुख सह राजद नेता राकेश कुमार राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने उनका फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस बीच उन्होंने दाउदपुर स्थित बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जनता से आशीर्वाद देने तथा देशहित में इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करने की अपील की। साथ हीं उन्होंने गठबंधन के तमाम घटक दल के कार्यकर्ताओं से बूथ तक अपने वोटरों को पहुंचाने में मदद करने की अपील की। इस दौरान विधायक डॉ. यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज बाबा साहब आंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ ही मांझी की धरती से जनसंपर्क अभियान का आगाज हो गया। महाराजगंज की जनता इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में तेजी से एकजुट हो रही है। भ्रमण के दौरान आकाश कुमार सिंह ने बरेजा पंचायत भवन पर पंडित जवाहर लाल नेहरू तथा मांझी प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थापित पंडित गिरीश तिवारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस बीच नरपलिया, ताजपुर समेत अन्य स्थानों पर पैदल मार्च निकाला गया। साथ में कामरेड अरुण सिंह, रंजय यादव, राहुल मिश्रा, दीपू मांझी, हरेंद्र बैठा, तरुण महतो, गुड्डू कुशवाहा फौजी, सैफ रहमान, उपेंद्र राम, विजय उपाध्याय, केदार यादव, सुरेश पंडित, पवन गोस्वामी, राजू यादव, राजू गुप्ता, दिनेश पंडित, बटेश्वर कुशवाहा, अरुण तिवारी, सुनील राय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।