आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में 5 घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी गांव में दो परिवारों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में नोनिया पटी गाँव निवासी सावित्री देवी, आशुतोष तिवारी, पवन कुमार दुबे, अंजनी कुमार दुबे एवं पवन कुमार दुबे शामिल है। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।