सारण में मतदान शुरू, प्रशासन है एलर्ट! 1776 मतदान केंद्रों पर 17 लाख 95 हजार 10 मतदाता!
सारण (बिहार): सारण लोकसभा क्षेत्र में लोकतंत्र का महा पर्व शुरू हो चुका है। सारण जिले के 1776 मतदान केंद्रों पर 17 लाख 95 हजार 10 मतदाता शाम 6: 00 बजे तक अपने- अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस बार सारण में पहली बार मतदान कर रहे युवाओं में काफी उत्साह दिख रहा है। सारण जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां कर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है जो शाम 7:00 बजे तक यहां पर तैनात रहेंगी।
इसके साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट और स्थानीय पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। वही 1966 से लगातार वोटिंग कर रहे एक बुजुर्ग मतदाता ने बताया कि उस समय केवल कांग्रेस था। लेकिन आज वोटिंग की परिस्थियां बदल गई है क्योंकि समय बहुत ज्यादा बदल गया है। अब मिली जुली सरकार ने वहीं कई मतदान केंद्र पर बुजुर्ग मतदाताओं ने बताया कि वह 1966 से लगातार अपने मताधिकार का प्रयोग करते आ रहे हैं।
हालांकि कई बुजुर्गों ने कहा कि मैं पार्टी विशेष या व्यक्ति विशेष को देखकर मतदान नहीं करता हूं। मैं सिर्फ उस व्यक्ति या उस पार्टी को वोट देता हूं जो भारत देश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ता है। इसलिए अगड़ी पिछड़ी की लड़ाई छोड़कर ऐसे व्यक्ति को चुनाव में वोट करें जो सिर्फ और सिर्फ विकास की बातें करें।
छपरा विधानसभा क्षेत्र के आदर्श मतदान केंद्र अंबेडकर स्मारक भवन में सारण के आयुक्त एम
सपरिवार मतदान केंद्र पहुंच कर मतदान किया और कहा जिलेवासियों से अपील कर कहा की आप सभी मतदान करे। वही सारण में जिलाधिकारी अमन समीर और पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला भी लाइन में खड़े होकर मतदान प्रक्रिया को पूरा कर जिलेवासियों से शांतिपूर्ण और स्वच्छ मतदान करने की अपील की।
देखिए पूरी रिपोर्ट:
- आदर्श मतदान केंद्र:
मढ़ौरा के उच्च विद्यालय मढ़ौरा, मतदान केंद्र संख्या 223
छपरा के अंबेडकर स्मारक भवन, मतदान केंद्र संख्या - 223
गड़खा के कन्या उत्क्रमित मध्य विद्यालय नेवाजी टोला उत्तर भाग मतदान केंद्र संख्या - 18
अमनौर के उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय अमनौर बायां भाग मतदान केंद्र संख्या - 05
परसा के मध्य विद्यालय परसा उत्तर भाग मतदान केंद्र संख्या - 11
सोनपुर के मध्य विद्यालय शिशु संघ सोनपुर पश्चिम भाग मतदान केंद्र संख्या - 223
- दिव्यांगजनों के लिए मतदान केंद्र:
मढ़ौरा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय महम्मद पट्टी, दक्षिण भाग मतदान केंद्र संख्या - 222
छपरा के प्राथमिक विद्यालय छपरा जंक्शन पूर्व भाग मतदान केंद्र संख्या - 205
गड़खा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिसंभरपुर बयां भाग मतदान केंद्र संख्या - 187
अमनौर के मध्य विद्यालय बलहा मतदान केंद्र संख्या - 32
परसा के मध्य विद्यालय परसा उत्तर भाग मतदान केंद्र संख्या - 11
सोनपुर के पथ निर्माण विभाग का कार्यालय पूरब भाग मतदान केंद्र संख्या - 226
- महिलाओं के लिए मतदान केंद्र:
मढ़ौरा के खेदन प्रसाद उच्च विद्यालय सिल्हौरी मतदान केंद्र संख्या - 53
छपरा के गंगा सिंह महाविद्यालय, सलेमपुर, पश्चिम भाग मतदान केंद्र संख्या - 255
गड़खा के बोर्ड मध्य विद्यालय गड़खा पश्चिम भाग मतदान केंद्र संख्या - 211
अमनौर के उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय अमनौर दायां भाग मतदान केंद्र संख्या - 06
परसा के उच्च विद्यालय परसा उत्तर भाग मतदान केंद्र संख्या - 09
सोनपुर के राम सुंदर दास महिला मध्य विद्यालय गोला बाजार मतदान केंद्र संख्या - 208