मारपीट के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मारपीट के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार। इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर शुभहाता गांव से मारपीट के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभहाता गांव निवासी सरल यादव, लालू यादव, विजेंद्र यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को सिवान जेल भेज दिया।