राम कृष्ण मिशन आश्रम में मनाया गया "मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार" कार्यक्रम!
विश्व स्वास्थ्य दिवस
ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति द्वारा रामकृष्ण मिशन आश्रम में "मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार" ठीक के तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन!
सारण (बिहार): सामाजिक संस्था ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के स्थानीय शाखा कार्यालय साधनापुरी छपरा के द्वारा रामकृष्ण मिशन आश्रम में आज रविवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया, जिसमें विश्व स्वास्थ्य दिवस के इस वर्ष की थीम" मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार" पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर अवधेश कुमार, कमलेश कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह, प्रिया श्रीवास्तव, वंदना कुमारी, मंजू देवी, विनीता सिंह, सुमन सिंह, सीमा, पुनीता श्रीवास्तव, शशि प्रभा सिंह, दिव्या रानी, कांति कुमारी, रश्मि वर्मा, अनीता शरण सहित संस्था के दर्जनों लोग उपस्थित थे।
खान- पान के अलावा व्यायाम को नियमित रूप से अपने दिनचर्या में शामिल करने की जरूरत:
रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी अतिदेवानंद महाराज ने स्वस्थ शरीर की महता को बताते हुए कहा कि ना आत्मा बलहीनेन लभ्यह, अर्थात बलहीन शरीर से कोई पुरुषार्थ नही हो सकता है। प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ रवि शंकर सिंह ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए हम सभी को शारीरिक और मानसिक रूप से भी स्वस्थ होना जरूरी है। इसके लिए हम सभी को अपने खान- पान के अलावा व्यायाम को नियमित दिनचर्या के रूप में शामिल करने की जरूरत है।
स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण में स्वस्थ्य मन का होना आवश्यक: तनु सिंह
संस्था की संस्थापिका डॉ अंजु सिंह ने उपस्थित महिलाओं और किशोरियों को अपने खान- पान में विशेष रुप से सुधार लाने को लेकर अपील की। क्योंकि एनीमिक होने से बचने के लिए हरी सब्जी, चना, गुड़, तिल आदि का सेवन करने की सलाह देते हुए कहा कि स्वस्थ रहना हम सभी का मौलिक अधिकार है। डॉ वाल्मीकि ने उपस्थित सभी महिलाओं एवं अन्य को संबोधित करते हुए कहा कि एक स्वस्थ भिखारी एक रोगी राजा से हमेशा सुखी होता है। वही तनु सिंह ने कहा कि स्वस्थ जीवन से स्वस्थ्य मन का निर्माण होता है और स्वस्थ्य मन के माध्यम से स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण होता है। हम स्वस्थ रहकर ही संसार के सभी भौतिक अध्यात्मिक संपदाओं की पूर्ति कर सकते हैं।