संतोष कुमार भाजपा समर्थक मंच दिल्ली प्रदेश के मंत्री मनोनित! लोगों ने दिया शुभकामना!
नई दिल्ली: भाजपा समर्थक मंच के प्रति लगन और निष्ठा को देखते हुए भा.ज.पा. समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव के निर्देश, राष्ट्रीय महासचिव अभिमन्यु कुमार सिंह की अनुशंसा तथा राष्ट्रीय महासचिव दीपक शर्मा के प्रस्ताव पर संतोष कुमार को भा.ज.पा. समर्थक मंच दिल्ली प्रदेश का मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है। इस संदर्भ में राष्ट्रीय संगठन मंत्री दीपक श्रीवास्तव ने 14 मार्च को पत्र जारी किया है। वहीं उन्होंने संगठन को गति प्रदान करने के संबंध में कार्य प्रारंभ करने की उम्मीद जताई है। इसे लेकर अभिमन्यु कुमार सिंह पटेल व जितेंद्र कुमार सहित सैकड़ो लोगों ने शुभकामनाएं व्यक्त किया हैं। आपको बता दें कि सोनीपत (हरियाणा) के निवासी विनोद राम के पुत्र है जो काफी दिनों से दिल्ली में रहकर राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे है।