रमजान पर्व के पहले जूमे की नमाज अकीदत के साथ की गई अदा!
सिवान (बिहार): हसनपरा प्रखंड क्षेत्र के सभी मस्जिदों में रमजान पर्व के पहले जूमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। वहीं उलेमाओं ने अपनी-अपनी तकरीरो को बयां किया। जिसमें कहा कि इस्लाम में रमजान के रोजों का खास मुक़ाम है। इसे अल्लाह ने हर तंदुरुस्त मर्द और औरत पर फर्ज (लागू) किए गए हैं। रमजान के दिनों में की गई अल्लाह की इबादत का बदला अल्लाह एक के बदले सत्तर गुना देता है, यानि अगर तुम एक नेकी करोगे तो तुम्हें सत्तर नेकियां करने का सवाब मिलेगा। साथ ही, अगर एक बार अल्लाह की इबादत करोगे तो, सत्तर बार अल्लाह की इबादत करने का सवाब मिलेगा। कुल मिलाकर बात यह है कि अल्लाह अपने बंदों पर रमजान के दिनों में थोड़े से अच्छे काम कर लेने पर भी बड़ा सवाब देने का वादा करते है, लेकिन उनकी शर्त है कि लोगों को अच्छे काम और उसकी इबादत करने पर यह सवाब दिया जाएगा। बंदा इस तरह जिंदगी गुजारना सीख जाए, जिसके बाद रमजान के बाद की जिंदगी में भी वह सही रास्ते पर चले। रमजान माह का चौथा रोजा शुक्रवार को रख खुदा की इबादत की। वहीं उलेमाओं का कहना है कि रमजान को नेकियों का महीना भी कहा जाता है। इसलिए भी इस्लाम को मानने वाले अपनी-अपनी हैसियत के मुताबिक रमजान के पाक (पवित्र) महीने में गरीबों और जरूरतमंदों को जकात, सदका, फित्रा, खैरात, गरीबों की मदद, दोस्त अहबाब में जो जरुरतमंद हैं उनकी मदद करना जरूरी मानते हैं। वैसे तो एक दिन में पाच बार नमाज़ पढ़ना हर मुसलमान मर्द और औरत पर फर्ज है, लेकिन इन नमाजो के अलावा रमजान की रातों में एक खास नमाज पढ़ी जाती है, जिसे तारावीह कहा जाता है। इस दौरान सभी मस्जिदें नमाजियों से भरी रही।
थाना परिसर में कल लगेगा जनता दरबार।
हसनपुरा (सिवान): एम एच नगर थाना परिसर में कल लगेगा जनता दरबार। हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना परिसर में कल जनता दरबार लगेगा। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई।अंचल कर्मियों द्वारा बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से लोगों द्वारा जमीनी विभाग निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया गया है, जिसको लेकर जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा।