भव्य कलश यात्रा और जल भरी के साथ विष्णु महायज्ञ प्रारंभ! मेले में लगे झूले!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के साईपुर गांव के समीप सिसवन मांझी मुख्य पथ के पास स्थित श्री संकट मोचन मंदिर परिसर में विष्णु महायज्ञ के लिए शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाल कर जल भरी की गई। इस संबंध में श्री श्री 108 श्री जगत नरायण दास जी महाराज की उपस्थित में यज्ञ कर्ता साहिब दरबार के पीठाधिपति पूज्य सरकार जी द्वारा जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि श्री विष्णु महायज्ञ को लेकर तैयारी पुरी कर ली गई है।
यज्ञ में कथा वाचक के रूप में पंडित अनुराग कृष्ण शास्त्री को बुलाया गया है। जब कि यज्ञाचार्य के रूप में पंडित संतोष कुमार द्विवेदी होंगे। शुक्रवार को विद्वत वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ कलश यात्रा का शुभ आरंभ करते हुए यज्ञ आरंभ हुआ। कलश यात्रा साईपुर गांव के समीप नवनिर्मित संकट मोचन मंदिर परिसर से शुरू होकर नगर परिभ्रमण करते हुए जईछपरा सरयू घाट तक पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चारण व विधिपूर्वक पूजा-अर्चना के बाद पवित्र जल लेकर श्रद्धालु संकट मोचन मंदिर परिसर पहुंचे। कलशयात्रा यज्ञाचार्य संतोष कुमार द्विवेदी की अगुवाई में मुख्य यजमान ललन सिंह और धर्मपत्नी रिना देव,डॉक्टर संजीव कुमार सिंह, अंजनी सिंह, दीपक सिंह, विवेक कुमार सिंह, आत्मा सिंह, जीतू कुमार सिंह, श्रवन कुमार, हाथों में कलश लेकर राम नाम का जय घोष का जयकारा लगाते हुए सबसे आगे चल रहे थे।कलश यात्रा में हाथी, घोड़ा, ऊंट और गाजे-बाजे के साथ निकली कलशयात्रा में जइ छपरा, चटया, निरखापुर, नावका टोला, मठिया, ग्यासपुर आदि गांवों के महिला-पुरुष हजारों की संख्या में शामिल हुए। वही मौके पर उपास्थित डाक्टर संजीव कुमार सिंह एवं डक्टर अशोक पाण्डेय ने बताया कि संकट मोचन मंदिर परिसर मे हो रहे श्री विष्णु महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा संपन्न हुआ। वही प्रतिदिन शाम सात बजे से प्रवचन शुरू होगा और रात्रि दस बजे तक चलेगा। यज्ञ के अवसर पर लगे मेले में आए झूले बच्चो को अधिक लुभा रहे है। वहीं सैकड़ो की संख्या में भक्त गण पहुंच रहे है।