शराब पीने के आरोप में चार गिरफ्तार!
सिवान (बिहार):चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीकर हो हल्ला कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष सरवन पाल ने जनकारी दी। गिरफ्तार आरोपी पियक्कड़ एम एच नगर थाना क्षेत्र रजनपुरा गांव निवासी सन्दीप कुमार महतो, अरविंद कुमार महतो तथा प्रेम कुमार महतो हैं। तीनों को मेडिकल जांच के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां शराब पीने की पुष्टि हुई। तीनों को आगे की कार्यवाई के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया।
वहीं सिसवन थाना पुलिस द्वारा शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के पुरुषोतम मुड़ा गांव निवासी अमरनाथ भगत के रूप में हुई है, जिसे पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्यालय भेज दिया गया।