हसनपुरा में चला सघन वाहन जांच अभियान!
सिवान (बिहार): हसनपुरा प्रखंड में लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर प्रशासन काफी सक्रिय है। जहां गुरुवार की देर शाम प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश्वर राम, अंचलाधिकारी उदयन सिंह व थाने के प्रशिक्षु दरोगा गौतम कुमार द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह वाहन जांच सीवान सिसवन मुख्य पथ स्टेट हाइवे-89 पर थाना के समीप सहित अन्य जगहों पर चलाया गया, जिसमें दो पहिया, तीन पहिया व चार पहिया वाहनों कि जांच की गई।