जीविका दीदियों ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली!
सिवान (बिहार): हसनपुरा प्रखंड में लोकसभा निर्वाचन 2024 को शत प्रतिशत मतदान को संबंधित पदाधिकारियों द्वारा मतदाताओं को जागरुक करने के लिए तरह-तरह के गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी दौरान गुरुवार को प्रखंड के सहुली पंचायत के बैदरा गांव स्थित बूथ संख्या 01 पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश्वर राम के नेतृत्व में जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरुकता अभियान के तहत रैली निकाली गई। साथ ही शत प्रतिशत मतदान, मत का प्रयोग करने के लिए संवाद का कार्यक्रम, मेहंदी व रंगोली कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें जीविका दीदियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।