शिक्षक राजकेश्वर सिंह की हुई भावभीनी विदाई!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के मध्य विद्यालय गयासपुर के शारीरिक शिक्षक राजकेश्वर सिंह के सेवानिवृत होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ व माला पहनाकर सम्मानित भी किया। श्री सिंह इसी विद्यालय में 7 अप्रैल 2007 को योगदान दिए थे। इस अवसर पर शिक्षिका जैनव प्रवीण ने बताया कि उनकी सेवाकाल बहुत ही सराहनीय रहा है। वे हमेशा में अनुशासन के पाठ के साथ उनके उज्जवल भविष्य के लिए सही मार्गदर्शन देते थे। उनके जाने के पश्चात इस विद्यालय परिवार को उनकी कमी खलेगी।
इसी दौरान विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाओं ने उन्हें उपहार देते हुए उनकी बेहतर भविष्य व स्वास्थ्य की कामना किया। इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि उनके जीवन में यह विद्यालय एक अहम हिस्सा बन गया है। वे यहां बिताए हुए पल को कभी नहीं भूल पाएंगे। वहीं यहां के बिताए हुए पलों का जिक्र करते हुए भावुक भी हो गए। इस पर सबकी आंखें नम हो गई।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवानिवृत शिक्षक अहमद अली खान, वार्ड सदस्य आजाद अंसारी, शिक्षिका जैनब परवीन, प्रियंका तिवारी, शिक्षक बृषकेतु पांडेय, चंद्र शेखर सिंह, अखिलेश यादव, पवन तिवारी, प्रभात रंजन, सेराजुद्दीन, सुमंत कुमार, अमित मिश्र सहित सैकड़ो छात्र छात्राएं मौजूद रही।