विकास मित्र तीन दिनों से लापता! कोई सुराग नहीं!

///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): हसनपुरा प्रखंड के पकड़ी पंचायत के विकास मित्र सुनीता देवी बीते तीन दिनों से गायब है। जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन चारों तरफ खोजबीन शुरु कर दिए, लेकिन कोई पता नहीं चला। इस मामले में विकास मित्र के पति व एमएच नगर थाना के मेरही गांव निवासी मनोज राम ने स्थानीय थाना में लापाता होने का आवेदन दिया है। पीड़ित पति ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि बिते 29 फरवरी 2024 को दिन के एक बजे पंचायत में विकास कार्यों के लिए गयी थी, लेकिन तीन दिन बाद भी घर नहीं लौटी है। वहीं पति समेत सभी बच्चे सकुशल लौटने की कामना कर रहे है। इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।