भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर रैली!
सारण (बिहार) संवाददाता संजय पांडेय: विगत एक माह से देश भर में चल रहे ग्राम परिक्रमा यात्रा के समापन के अवसर पर रविवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दाउदपुर में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। रैली दाउदपुर बस पड़ाव के समीप स्थित अंबेडकर स्थल से लेकर शहीद स्मारक स्थल तक निकाली गई। जिसमें कई ट्रैक्टर के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया गया। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने बताया कि विगत 12 फरवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा राजकुमार चाहर द्वारा ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ किया गया था। जिसका समापन दस मार्च को ट्रैक्टर रैली निकाल कर किया गया। इस दौरान डॉ अंबेडकर के प्रतिमा तथा शहीद स्मारक स्थल पर पहुंच कर अनेक गणमान्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस बीच उन्होंने कहा कि ग्राम परिक्रमा यात्रा के दौरान गांव-गांव घूम कर किसानों व आम जनता को मोदी सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया, जिसमें खाद्यान्न योजना, जन-धन योजना, आवास योजना, आयुष्मान कार्ड समेत किसानों का कौशल विकास के साथ विश्वकर्मा योजना से जोड़ना एवं अन्य जन कल्यणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं जनता से फिर एकबार मोदी सरकार का आह्वान किया गया। भारत की विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ पुनः भारत में एक बार बीजेपी की सरकार बने यह संदेश लोगों के बीच दिया गया। मौके पर मंडल अध्यक्ष त्रिलोकी सिंह, अशोक सिंह, ददन सिंह, राजन सिंघानिया, दिलीप प्रसाद, रोहित कुमार सिंह, अंकित कुमार, मनोरंजन पुरी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।