दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने पहुंचे बड़ी संख्या में पहुंचे दिव्यांगजन!
/// जगत दर्शन न्यूज
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: कटिहार सदर अस्पताल में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने को लेकर लगाया गया शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे दिव्यांगजन! दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने को लेकर सदर अस्पताल में शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर में बड़ी संख्या में जिले के विभिन्न जगहों से दिव्यांगजन पहुंचे थे। दिव्यांग जनों के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई भी सुविधा नहीं दी गई। दिव्यांग जनों को प्रमाण पत्र बनाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। दिव्यांग जनों ने अस्पताल प्रशासन से बैठने की सुविधा के साथ आसानी से प्रमाण पत्र बनाने का मांग किया है।