जनसूराजी नेता ने चलाया सदस्यता अभियान! सैकड़ों लोगों को जोड़ा!
सारण (बिहार): सारण जिला जन सुराज अभियान समिति सदस्य विनोद माँझी ने आज गुरुवार को सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने मांझी प्रखंड के माड़ीपुर, नटवर सेमरीया और मरहा पंचायत में सदस्यता अभियान चलाकर सैकड़ो लोगों को जनसूराज से जोड़ा। इस दौरान उन्होंने बताया कि जनसुरज का हर एक सदस्य सभी के साथ मिलजुल कर कार्य करेगा। जन सुराज जात-पात धर्म संप्रदाय से ऊपर उठकर हर एक गरीब किसान तबके के लोगों की समस्याओं के साथ खड़ा रहने के लिए तत्पर है।