काट कर रखे गए 80 बोझा सरसों के ढेर जल कर राख!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: माँझी थाना क्षेत्र के चकिया गांव के समीप खेत में काट कर रखे गए 80 बोझा सरसों के ढेर में मंगलवार की रात शरारती तत्वों ने आग लगा दिया, जिससे सरसो का ढेर जलकर राख हो गया। बुधवार की सुबह खेत में पड़े राख को दिखाते हुए खेत मालिक मनु जी श्रीवास्तव ने बताया कि उनके घर एक शादी समारोह था। सभी लोग उसी में लगे हुए थे। उनकी ब्यस्तता का फायदा उठाकर शरारती तत्वों ने आगलगी की घटना को अंजाम दिया। देर रात्रि को उनके सरसो के ढेर से निकल रही आग की लपटों को देखकर गाँव के लोगों ने शोर मचाया। मौके पर पहुँचने पर पता चला कि आग लगाने वाले शरारती तत्वों ने उनके चापाकल एवम बोरिंग को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। बाद में गाँव को लोग आग बुझाने हेतु अपने घर से पानी लेकर पहुँचे तबतक सारा बोझा जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों उनको परेशान करने के उद्देश्य से शरारती तत्वों ने उनके लहसुन की फसल को भी नष्ट कर दिया था।