भाग्यश्री क्रिएशन नेअनूठे अंदाज में मनाया वेलेंटाइन डे!
नागपुर (महाराष्ट्र): "आ लग जा गले" भाग्यश्री क्रियेशन ओर सुहाना सफर मुझिकल ग्रुप ने कार्यक्रम बहुत सुंदर अनोखे अंदाज में मनाया। शुरुआत में माँ सरस्वती आराधना गई, तत्पश्चात समा सोलाव की सुमधुर आवाज से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। "वेलेंटाइन डे" मैसेज यह था कि भारत माता से, प्रकृति से, धरती माता से, अपने माता-पिता ही हमारे वैलेनटाइन है। उनके साथ मिलकर वैलेंटाइन डे मनाना चाहिए। आजकल के युवक युवतियों के लिए यह संदेश भाग्यश्री बैनर का मुख्य उद्देश्य था। प्रस्तावना में डॉ संजीवनी चौधरी ओर समा सोलव ने कहा कि आगे भी हमारी प्रेरणा और मार्गदर्शन मिलता रहेगा। ऐसा विश्वास दिलाया। संस्था के सभी पदाधिकारियों ने समय निकालकर कार्यक्रम में आये और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ कविता परिहार और रेखा भोंगड़े उपस्थिति रही। रेखा भोंगड़े और डॉ कविता परिहार का स्वागत डॉ संजीवनी चौधरी ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया। इस कार्यक्रम के लिये श्रीमती सुधा कडासने और हेमंत सोलाव इनका भरपूर सहयोग रहा। गायक समा सोलव (व्हाइस ऑफ़ लता मगेशकर) नेत्रा पोहनकर सवितृ पोफली, शोभा शर्मा, निना बlगल, ब्रिजेश जोशी, किशोर ठाकुर, संगीता सुर्यवंशी (काटोल) नीलिमा खैरकर, अरुणा चौधरी, पुर्णिमा स्वामी, अजय ठाकुर, संगीता नेताम, अनीता व झोडपे आदि कलाकारों ने एक से बठकर एक गीत गाये और ऐसा शमां बांधा कि समय का पता ही नहीं चला।
एक थीम और रखीं गई थीं, "फूलों की रानी बहारों की मलिका" जिसमें संगीता बैस विजेता रही और कमल शर्मा, मीनाक्षी ठाकूर दिव्तीय स्थान पर रही। संध्या फुके, प्रतिभा तभlने, पूजा कड़ासने, श्रीमती ठाकूर व शालिनी सिन्हा सहित दर्जनों लोगों ने इस फैशन शो में भाग लिया। मंच संचालन भाग्यश्री क्रिएशन के आयोजक डॉ संजिवनी चौधरी ने बखुबी से निभाया। धन्यवाद समा सोलव ने किया। हेमंत सोलव इनका भरपूर सहयोग रहा। विजय पांडे, पुजा और रवि कडास ने और काफी संगीत प्रेमी इस प्रोग्राम में हाजिर थे। समापन सहोनरा सायोनारा गाने के साथ हुआ।