'भाजपा चली गांव की ओर' कार्यक्रम का हुआ आयोजन!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखंड के लेजुआर पंचायत के बनवार गांव में 'भाजपा चली गांव की ओर' अभियान के तहत शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां शक्ति केंद्र पर मंडल समिति एवं बूथ समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के पूर्वी मंडल के अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ सिंह ने किया तथा बैठक में माँझी विधानसभा के सभी प्रकोष्ठ के भाजपा नेता भी मौजूद रहे। वहीं बिहार शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी रामदयाल शर्मा ने अभियान अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र में बीते 10 वर्ष में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, आंतरिक सुरक्षा और विदेश नीति के कारण पूरे विश्व में भारत का नाम हुआ है। मोदी ने जो कहा वह करके दिखाया। इससे कार्यकर्ताओं में हौसला बढ़ा है और आम जनता में मोदी की गारंटी के प्रति विश्वास बढ़ा है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मकेश्वर सिंह ने कहा कि पीएम मोदी द्वारा किए गए जनकल्याणकारी और योजना प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, खाद्य सुरक्षा ,महिला स्वयं सहायता समूह जैसी अनेक योजना चल रही हैं, जिससे आमजन लाभ ले रहा है। इस अवसर पर सरपंच (बनवार), दुरेंदर ठाकुर, मुखिया (लेजूआर) ध्रुदेव गुप्ता, लेजुआर (BDC) रवि कुमार, शक्तिकेंद्र प्रमुख मन्जय कुशवाहा आदि मौजूद रहे।