सहारा देने वालों का गढ़ है माँझी! देखते ही देखते स्मार्ट फोन कर दिया दान!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी सच में एक सहारा है। यह सहारा देने वालों का गढ़ है माँझी। आज रविवार को भी एक उदाहरण देखने को मिला। माँझी नगर पंचायत के समाज सेवी व अनुभव ग्रुप के सम्मानित सदस्य नागेंद्र ठाकुर के पास पुराना मोबाइल था। वह ठीक से काम भी नहीं करता था। किसी से संपर्क करने में परेशान नागेंद्र ठाकुर को देखकर मांझी के युवा नेता रोहित राज से रहा नही गया। उन्होंने तुरंत अपना पर्स निकाला और ओपो कंपनी का एक नया एंड्रॉयड स्मार्ट फोन खरीद दिया। नगेन्द्र ठाकुर ने तो पहले लेने में संकोच किया क्योंकि इस बात पर उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। पर जब बात सच निकली तो आश्चर्य से खुशी के आंसू निकल पड़े और सधन्यवाद लेना पड़ा। खुशी से झूम उठे नागेंद्र। इस पर उन्होंने कहा कि रोहित राज बहुत ही दिलदार इंसान है। अपने कर्तव्य व मेहनत से अपने परिवार को अचछे तरह से जीवन यापन करते हैं। वही ज्यादा समय समाज सेवा में ही लगाते है। वही उनके माता पिता का भी उन्हें पूर्ण सहयोग प्राप्त हैं। उक्त मौके पर दर्जनों लोग उपस्थित थे।