अवधेश सिंह बने सुप्रीम कोर्ट में महाधिवक्ता! क्षेत्र में खुशी की लहर!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखंड के बांगरा पंचायत निवासी स्वर्गीय कमल देव नारायण सिंह के पुत्र व पूर्व जिला परिषद के सदस्य अशोक सिंह के अनुज अवधेश सिंह के दिल्ली सुप्रीम कोर्ट में अधिक्तता के पद पर चयनित होने पर गाँव घर एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर उनके अग्रज व पूर्व जिला परिषद सदस्य अशोक सिंह ने बताया कि अवधेश सिंह केे महाधिवक्ता पद पर चयनित होने पर खुशी है। अवधेश सिंह ने मैंट्रिक की परीक्षा शिव कैलाश सिंह उच्च विद्यालय मटियार से 1991 में पास किया था। इसके बाद उनकी उच्च शिक्षा दीक्षा दिल्ली से ही हुआ है। वहीं चयनित अधिवक्ता अवधेेेश सिंह ने दूरभाष पर अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवं समाज को दिया। वही जन सुराज पार्टी के नेता प्रभाकर दूवे उर्फ मुन्ना बाबा ने बताया कि अवधेश सिंह के सर्वोच्च न्यायालय के पद पर महाधिवक्ता पद पर चयनित होने की खबर सुन बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। अवधेश सिंह बहुत ही सरल स्वभाव के हैं। उन्होंने हमेशा बड़ों का कद्र किया तथा बड़ों के आशीर्वाद से मन लगाकर मेहनत किया, जिसका नतीजा आज देखने को मिल रहा है। उक्त मौके पर मिथिलेश सिंह, जितेंद्र सिंह, मध्य प्रदेश केे धार जिला में पदस्थापित आरक्षी अधीक्षक मनोज सिंह, अनिल सिंह इत्यादि सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।