समारोह पूर्वक मनाई गई स्व. बैधनाथ सिंह की 35 वीं पूण्य तिथि।
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखंड के बांगरा पंचायत के पूर्व मुखिया व बांगरा पंचायत के वर्तमान पैक्स अध्यक्ष मकेश्वर सिंह के स्वर्गीय पिता बैधनाथ सिंह की 35 वीं पुण्य तिथि बडे़ ही धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में उनके तैलचित्र पर सैकड़ों लोगों ने पूष्पाजली अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस दौरान उनके पुत्र अध्यक्ष मकेश्वर सिंह में बताया कि पिताजी का आशीर्वाद हम सभी परिवार पर था। इस कार्यक्रम में सैकड़ो लोगों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। उक्त मौके पर पुरोहित प्रभाकर दुबे, धडाका सिंह, उमा सिंह और प्रकाश सिंह आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।