श्रीराम कथा महायज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा सह शोभायात्रा!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के कचनार गांव में उर्ध्वबाहूं बाबा के मठ मे नौ दिवसीय श्रीराम कथा महायज्ञ के लिए मंगलवार को भव्य कलश यात्रा सह शोभायात्रा निकाली गई। ठंड एवं हल्की बुंदाबांदी के बावजूद सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु माथे पर कलश लेकर जलयात्रा में शामिल हुए। कलश शोभायात्रा उर्ध्वबाहूं बाबा के मठ से निकलकर गिरी टोला, छठतीर,होते हुए लगभग तीन किलोमीटर की दूरी तय कर भागर मठ के समीप सरयू नदी तट पर पहुंची, जहां विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरी किया गया।
शोभायात्रा में गाजे बाजे ऊंट, घोड़े रथ भी शोभा बढ़ा रहे थे। कलश यात्रा वापसी के दौरान भीड़ और बढ़ गई। शोभायात्रा जुलूस बाजार के साथ गांव के चारों तरफ परिक्रमा करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचा।यज्ञ समिति के रविन्द्र सिंह, विजेंद्र सिंह, अवधकिशोर सिंह आदि ने बताया कि यज्ञ 13 फरवरी से 22 फरवरी तक चलेगा। सदस्यों ने बताया कि वृंदावन से आई कथावाचिका पुज्य ज्योति किशोरी जी के द्वारा सुबह 6:30 से 10:30 तक श्रीरामचरित नवपरायण एवं संध्या 7 बजे से 11 बजे तक भजन संध्या एवं श्रीराम कथा होगा।
रघुनाथपुर (सिवान): रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बड़े ही धूमधाम के साथ सरस्वती पूजा मनाया जाता है।वहीं सरस्वती पूजा के दौरान पूजा पंडाल बनाने को लेकर लोगों को लाइसेंस लेने होंगे। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर कल सरस्वती पूजा बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।