ऑटो पलटने से एक वृद्ध की मौके पर ही मौत! दो महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सीवान सिसवन मुख्य पथ स्टेट हाइवे-89 पर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के फलदुधिया गांव के समीप मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 5 बजे ऑटो पलटने से एक 70 वर्षीय वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वही मृतक की पहचान एमएच नगर थाने के हसनपुरा निवासी स्व. लक्ष्मी प्रसाद अग्रहरी के 70 वर्षीय पुत्र लालबाबू प्रसाद के रुप में की गई। वही घायलों में अरंडा निवासी स्व. मंगल माली के पुत्र मुसा माली, हसनपुरा निवासी विजय कुमार के पुत्र हरेराम कुमार सहित अन्य शामिल है। जहां घायलों का इलाज हसनपुरा निजी क्लिनिक में कराया गया। जबकि कुछ का इलाज सीवान में चल रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने रिलेशन में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी उक्त स्थल पर दुर्घटना घटी। घायल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी लोग हसनपुरा से आधा दर्जन से अधिक लोग ऑटो में सवार होकर सीवान जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित बोलेरो से साइड लेने के दौरान ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में लालबाबू प्रसाद की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।