राम जानकी मंदिर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकाली गई कलश यात्रा!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखण्ड के घोरहट मठिया से राम जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हेतु मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों ग्रामीण व बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी। कलश यात्रा में शामिल रथ पर सवार भगवान राम लक्ष्मण जानकी बने कलाकार आकर्षण का केन्द्र बने हुए थे। हल्की बारिश की बूंद के बीच राम धुन पर श्रद्धालु महिला व पुरूष थिरक रहे थे। बाद में कलश यात्रा माँझी के राम घाट पहुँचा जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में सरयू नदी का पवित्र जल भर कर घोरहट के लिए रवाना हुए। यात्रा में शामिल बीडीसी प्यारे अंगद ने बताया कि 15 तारीख को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी तथा उक्त तिथि को भण्डारा भी आयोजित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में श्याम सुन्दर भारती, धर्मदेव साह, विशेश्वर भारती, अजय भारती, राजमंगल साह विनोद साह, शिवनाथ भारती, शशिकांत भारती, धनलाल भारती, रामबाबु साह, राजु साह, धर्मेन्द्र मधुकर, तारकेश्वर भारती आदि सहित सैकड़ों भक्त गण मौजूद रहे।