स्वतंत्रता सेनानी स्व. दलन सिंह जयंती समारोह हुआ आयोजित!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह:एकीकृत सारण जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन तथा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवम स्वतंत्रता सेनानी स्व दलन सिंह की जयंती के अवसर पर अनेक गणमान्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर उनको याद किया। मौजूद लोगों ने बताया कि स्व सिंह सच्चे देशभक्त समाजसेवी एवम सफल राजनीतिज्ञ थे। वे महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू तथा डॉ राजेन्द्र प्रसाद निकट करीबी थे। उन्होंने हजारों बेरोजगार युवकों को नौकरी उपलब्ध कराया था। माँझी नगर पंचायत के दुर्गापुर निवासी एवम स्थानीय उच्च विद्यालय के संस्थापक स्व. सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों में स्व सिंह के सुपुत्र सुरेन्द्र कुमार सिंह, माँझी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि विशाल कुमार उर्फ बिट्टू राय, उमाशंकर ओझा, मोहन गिरी, अजय सिंह, घनश्याम ओझा, भोली खान, रबीन्द्र राय तथा रंजीत सिंह समेत अनेक गणमान्य लोग शामिल थे।