अंचलाधिकारी सतीश कुमार के स्थानांतरण होने पर दी गई भावभीनी विदाई!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड मुख्यालय के अंबेडकर सभागार में स्थानीय जनप्रतिनिधियों गणमान्य लोंगों एवं अंचल कर्मियों द्वारा अंचलाधिकारी सतीश कुमार के स्थानांतरण होने पर आज शनिवार को उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण और सेवानिवृत्त एक अनिवार्य कड़ी है लेकिन सभी अधिकारियों को सम्मानित नही किया जाता जो अधिकारी अपने कार्य करते हुए लोगों के बीच लोकप्रिय होते हैं वहीं सम्मान भी पाते है। मुखिया मुन्ना कुमार पासवान ने सिओ के कार्यकाल की चर्चा करते हुए कहा कि थाना में दर्ज प्राथमिकी के अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित होते हैं। सीओ गांवों में बैठकर दोनों पक्षों को बैठाकर सुलह कराते रहे हैं। यही कारण हैं कि सिओ साहब सभी के बीच लोकप्रिय है।
मौके पर पीओ सुबोध कुमार सिंह ने निवर्तमान अंचलाधिकारी के कार्यकाल की सराहना की। मंच संचालन बीसीओ रेयाज अहमद ने किया। मौके पर सिआई अनुज कुमार राय, कर्मचारी प्रदीप कुमार सहित सभी अंचल एवं प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।