सिवान की खबरें!
भूमि विवाद से जुड़े मामले के हुआ निष्पादन!
सिवान (बिहार): हसनपुरा प्रखंड के एमएच नगर थाना परिसर में प्रभारी थानाध्यक्ष गौतम कुमार की देखरेख अंचलाधिकरी प्रभात कुमार द्वारा भूमि विवाद से जुड़े मामले के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जहां प्रखंड सह अंचल क्षेत्र के दो विभिन्न पंचायतों यथा तेलकथू व रजनपुरा से कुल दो भूमि विवाद से जुड़े मामले आए जिसमें से एक मामले का आन स्पाट अंचलाधिकारी द्वारा निष्पादित किया गया।
जनता दरबार में जमीनी विवाद का हुआ निपटारा!
रघुनाथपुर (सिवान): रघुनाथपुर थाना परिसर में जनता दरबार का हुआ। आयोजन आयोजित जनता दरबार में आपसी सहमति बनाते हुए जमीनी विवाद का निपटारा किया गया। वहीं इस जनता दरबार का आयोजन शनिवार को किया गया, जिसमें प्रखंड के कई जगह से लोग अपने-अपने जमीनी विवाद निपटारा करने को लेकर पहुंचे।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया पंचायत सचिव के साथ बैठक!
सिसवन (सिवान): सिसवन प्रखंड कार्यालय में सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा पंचायत सचिव के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह द्वारा पंचायत स्तर पर होने वाले कार्यों को लेकर समीक्षा की गई। वहीं उनके द्वारा सभी पंचायत सचिव को कहा गया की पंचायत स्तर पर होने वाले कार्यों को समय पर पूरा करें।