कटिहार के राजेंद्र आश्रम में मजदूर संघ की बैठक का हुआ आयोजन, जिला अध्यक्ष बने विकास सिंह!
/// जगत दर्शन न्यूज
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: मजदूर संघ के फिर से कटिहार जिलाध्यक्ष विकास सिंह बने है। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर एक बैठक का आयोजन किया गया, जहां नव मनोनीत जिलाध्यक्ष का संघ के सदस्यों के द्वारा माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। बता दे की सातवीं बार विकास सिंह मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष बने है। इस दौरान बड़ी संख्या में मजदूर संघ से जुड़े लोग इस बैठक में शामिल हुए। इस क्रम में उन्होंने कहा कि जो भी दायित्व फिर से उन्हें दिया गया है।, उन पर वह खड़े उतरेंगे और मजदूरों के हक हकुक के लिए आवाज बुलंद करेंगे।