स्थानांतरण होने पर बीडीओ सुरज कुमार सिंह की दी गई विदाई!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के जगदीशपुर गांव के मुखिया बबीता सिंह के आवास पर बीडीओ सुरज कुमार सिंह की विदाई को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने भव्य समारोह का आयोजन किया। समारोह की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य ब्रजेश कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने पूर्व बीडीओ सुरज कुमार सिंह को शॉल व अन्य उपहार देकर सम्मानित किया। करीब तीन वर्षों तक बीडीओ सूरज कुमार सिंह द्वारा किए गए कार्य पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। मौके पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, मुखिया ई ओमप्रकाश यादव, शैलेश तिवारी, श्यामकिशोर साह, धर्मनाथ साह, डॉक्टर विजेन्द्र ठाकुर, संजय सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।