कटिहार जिला के मनसाही थाना क्षेत्र से बड़ी खबर। कुरेठा गाँव की घटना। एक लड़के का बॉडी उसके घर से दूर फाँसी के फंदे से लटका मिला।
/// जगत दर्शन न्यूज
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: जिले के कुरेठा में एक लड़का बचपन से अपने मामा नानी के पास रहता था। लड़के का नाम शिवम कुमार था, जिसका उम्र लगभग 16 साल के करीब था। ये भाई में अकेले था और इसकी एक बहन थी। पिताजी को इसके मौत का खबर किसी अन्य से मिला। परिजनों में काफी रोना धोना हो रहा था कि आखिर इतने दिनों से नानी मामा के पास रह रहा था। कभी भी हमलोगों को उसके बारे किसी भी प्रकार का कुछ भी समाचार नहीं दिया गया कि मृतक शिवम गलत है या सही। लेकिन कल उसका मौत होना घर वाले को मामा के उपर सक होने को मजबूर करने लगा है। क्योंकि मामा ने मृतक के पिता को खबर भी नहीं। आपको बता दें कि मृतक मामा के घर पर रह कर किसी अन्य का ओटो भाड़े पर चलाता था। मौत कैसे हुआ, ये तो पुलिस के अनुसंधान के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल पुलिस ने बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के लिए कटिहार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक का पिताजी का टुन टुन चौधरी नाम है। जिस मामा के पास रहता था, उसका नाम अजय चौधरी है और मृतक बचपन से ही मामा के पास ही कुरेठा में रहता था। मृतक मरपा बलवा थाना बरारी का रहने वाला था।