राहुल गांधी विचार मंच कोर कमिटी के राष्ट्रीय महासचिव नागेंद्र कुमार सिंह मनोनित!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): रघुनाथपुर प्रखंड के संठी गांव निवासी व पूर्व पैक्स अध्यक्ष नागेंद्र कुमार सिंह को राहुल गांधी विचार मंच कोर कमिटी द्वारा राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया गया है। नागेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय महासचिव के पद पर मनोनीत करने के लिए सोनिया गांधी, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मालिकार्जुन खड़गे तथा राहुल गांधी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करुंगा। पार्टी की मजबूती के लिए पार्टी द्वारा जारी दिशा निर्देश को को जन जन तक पहुचाने की काम करूंगा। श्री सिंह को राहुल गांधी विचार मंच का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत होने पर रघुनाथपुर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अमितेश पांडेय, शैलेश सिंह, हरिवंश सिंह, अनिल पांडेय, अली हुसैन सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।