थाना परिसर में भूमि से जुड़े 4 मामले का हुआ निपटारा!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना परिसर में शनिवार को भूमि से जुड़े 4 मामले का निपटारा सिसवन अंचलाधिकारी द्वारा किया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों से लोगों द्वारा जमीन से संबंधित विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया गया था। वही आवेदन के आधार पर दोनों पक्षों को नोटिस का शनिवार को थाना परिसर में उपस्थित होने को लेकर कहा गया था जहां पर कागजातों के आधार पर आपसी सहमति बनाते हुए भूमि से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया।
प्रशासन की देखरेख में हो रहा है मूर्ति विसर्जन!
सिसवन (सिवान): चैनपुर ओपी क्षेत्र में प्रशासन की देखरेख में हो रहा है मूर्ति का विसर्जन। आपको बताते चले कि सिसवन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बसंत पंचमी के अवसर पर मां शारदे की प्रतिमा का स्थापना किया गया था वही स्थापना के बाद से अब मूर्ति विसर्जन का कार्य शुरू कर दिया गया है।वहीं शनिवार को सिसवन प्रखंड क्षेत्र के चैनपुर ओपी अंतर्गत प्रशासन की देखरेख में मूर्ति का विसर्जन किया गया जगह-जगह पर पुलिस बल भी तैनात किए गए थे।
जनता दरबार में 3 जमीनी विवाद का निपटारा!
रघुनाथपुर (सिवान): रघुनाथपुर थाना परिसर में जनता दरबार का हुआ। आयोजन आयोजित जनता दरबार में आपसी सहमति बनाते हुए 3 जमीनी विवाद का निपटारा किया गया। वहीं इस जनता दरबार का आयोजन शनिवार को किया गया जिसमें प्रखंड के कई जगह से लोग अपने-अपने जमीनी विवाद निपटारा करने को लेकर पहुंचे।