जानकी देवी की 24 वीं पूण्य तिथि में लोग हुए भावुक!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: एकमा नगर पंचायत के हंसराजपुर में डॉ सत्यदेव यादव के निजी आवास पर उनके माता जानकी देवी के 24 वीं पूण्य तिथि बडे़ ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने कहा कि दुनिया में कोई भी पुत्र माता के त्रृण का भरपाई नहीं कर सकता है। आज के युवा वर्ग विदेशों में रह कर माता पिता को वृद्धा आश्रम में डाल दिया करते हैं। वैसे व्यक्ति का जीवन बहुत ही कष्ट दायक हो जाता है। इस अवसर पर उपस्थित सैकड़ो लोगो ने उनके माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वहीं पत्रकार मनोज सिंह ने मां के ऊपर गाना कर सबको भावुक कर दिया।
वहीं इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों को कंबल का भी वितरण किया गया तथा गणमान्य लोगों को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड अरुण सिंह ने किया व मंच का संचालन डॉक्टर सत्यदेव यादव ने किया। उक्त मौके पर प्रोफेसर अजीत सिंह, पत्रकार संजीव शर्मा, केके सिंह सेंगर, डाक्टर संतोष व डाक्टर केडी यादव सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।